पटना नगर निगम की महिला PRO का इस्तीफा, मेयर सीता साहू के बेटे पर बदसलूकी के गंभीर आरोप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Apr 2025 7:51 AM
patna nagar nigam
Patna News: पटना नगर निगम की महिला पीआरओ ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्रता और निजी जीवन में दखल जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला अब महिला थाने तक पहुंच चुका है.
Patna News: पटना नगर निगम में कार्यरत जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के साथ ही महिला अधिकारी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्रता और निजी जीवन में दखल देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने महिला थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है.
PRO ने त्यागपत्र में क्या लिखा?
अपने त्यागपत्र में पीआरओ ने लिखा, “मैं 2021 से नगर निगम में सेवाएं दे रही हूं, लेकिन मेयर पुत्र के व्यवहार से अब और काम करना संभव नहीं है. कभी मेयर के चैंबर में, तो कभी फोन पर मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. मेरी निजी जिंदगी पर टिप्पणी की गई, जिससे मेरा आत्मसम्मान आहत हुआ है.”
महिला अधिकारी ने कहा कि शिशिर कुमार ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके वैवाहिक जीवन को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं, और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनका आरोप है कि शिशिर की हरकतों से उन्हें मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है.

शिशिर कुमार ने आरोपों को किया खारिज
शिशिर कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि महिला अधिकारी को एक निजी एजेंसी के माध्यम से रखा गया था, जिसे अब हटाया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को पीआरओ ने मेयर का भाषण तैयार नहीं किया, जिससे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मेयर को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. शिशिर ने यह भी ऐलान किया कि वह महिला पीआरओ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे ताकि “सच्चाई सामने आ सके.”
पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद
यह पहला मामला नहीं है जब शिशिर कुमार पर आरोप लगे हों. इससे पहले नगर निगम के उप नगर आयुक्त रामाशीष शरण तिवारी ने भी शिशिर पर गाली-गलौज और दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहने की शिकायत की थी. पटना नगर निगम की आंतरिक राजनीति में यह घटना एक बड़े भूचाल का संकेत दे रही है.
Also Read: मैं शपथ तभी लूंगी जब… क्रांतिकारी अंदाज में दिखी पटना यूनिवर्सिटी की जनरल सेक्रेटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










