Patna News: पटना में फर्जी पुलिस का आतंक, कहीं गहने उड़ाए तो कहीं दारोगा बनकर कर रहा था शराब की तस्करी
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 26 Jun 2025 1:36 PM
Patna News
Patna News: पटना में बुधवार को फर्जी पुलिस की दोहरी चाल ने हड़कंप मचा दिया. एक ओर बुजुर्ग से लाखों के गहने लूटे गए, वहीं दूसरी तरफ वर्दी में बैठे 'दारोगा' को शराब की तस्करी करते असली पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
Patna News: पटना में पुलिस से बचने के लिए अपराधी खुद नक़ली पुलिस बनकर घूमने लगे हैं, लेकिन पुलिस भी उनके मंसूबे पर पानी फेर रही है. बुधवार को राजधानी में दो बड़े घटनाक्रमों ने पुलिस और पब्लिक दोनों को सकते में डाल दिया. एक ओर कंकड़बाग इलाके में बुजुर्ग से फर्जी पुलिस बनकर लाखों के गहने छीन लिए, तो दूसरी ओर पुलिस की वर्दी पहनकर शराब तस्करी करते दो युवक रंगे हाथों पकड़ लिए गए.
पुलिस बनकर बुजुर्ग को लूटा गया
कंकड़बाग के RMS कॉलोनी निवासी कमलेश चौधरी सब्जी खरीद कर लौट रहे थे. तभी एक युवक ने उन्हें रोका और कहा कि “सामने पुलिस वाले बुला रहे हैं.” जैसे ही कमलेश वहां पहुंचे, दो और लोग आए और बोले “यहां गहनों की चोरी हो चुकी है, आप भी अपनी सोने की चेन, कड़ा, अंगूठियां उतार लीजिए वरना खतरा है.”
कमलेश ने डर के मारे गहने निकाल कर दे दिए और कुछ ही सेकेंड में तीनों फर्जी पुलिस वाले फरार हो गए. मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
दूसरी तरफ पुलिस की वर्दी में ‘दारोगा’ निकला शराब माफिया
उसी दिन उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद कार से शराब की सप्लाई होनी है. कार पर पुलिस का लोगो, सायरन और अंदर बैठा वर्दीधारी ‘दारोगा’ शुरुआत में टीम भी भ्रम में पड़ गई. लेकिन जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो 1105 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (करीब 199 लीटर) बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत 1.75 लाख रुपए बताई गई.
Also Read: प्रेस लिखी स्कूटी से घूमता था किलर, पटना में STF से मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
पकड़े गए अपराधियों की पहचान
कार से पकड़े गए आरोपियों की पहचान छपरा के रवि किशन और मनेर के रौशन कुमार के रूप में हुई है. दोनों ने बताया कि वे पटना में शराब की डिलीवरी करने आए थे और वर्दी पहनकर पुलिस को चकमा देने की चाल चली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










