भारत-नेपाल बॉर्डर पर फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बनवा रहे थे भारतीय पहचान पत्र
गिरफ्तार आरोपी
Bihar News: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर एक एजेंट को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी नेपाल की ओर फरार हो गए. रैकेट बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय पहचान पत्र दिलाकर अवैध रूप से बसाने का काम कर रहा था.
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित मलिनगांव पंचायत के गिलहबाड़ी गांव में पुलिस ने एक बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट का पर्दाफाश किया है. भारत-नेपाल सीमा के पास सक्रिय इस गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक एजेंट अशरफुल को गिरफ्तार किया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, नेपाली करेंसी, सीम कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन और स्कैनर जब्त किया. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह रैकेट बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता के फर्जी प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रहा था, जिससे वे देश में अवैध रूप से रहकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें.
दो आरोपी नेपाल की ओर भाग निकले
एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस गिरोह के तार सीमावर्ती जिलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क तक फैले हुए हैं. इस रैकेट के अन्य सदस्य- जमाल और पंकज पुलिस कार्रवाई के दौरान नेपाल की ओर भाग निकले. उनकी तलाश में छापेमारी जारी है और सीमा चौकियों को सतर्क कर दिया गया है.
नेपाली और बांग्लादेशी नागरिकों के बदल देते थे पहचान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह न सिर्फ फर्जी आधार कार्ड बनाता था, बल्कि नेपाली और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान बदलकर उन्हें भारतीय नागरिक साबित करता था. यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि स्थानीय संसाधनों पर भी गंभीर असर डालता है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए मांग की है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे घातक गिरोहों पर लगाम कसने के लिए निगरानी और कड़ी की जाए. पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की पहचान में जुट गई है, ताकि सीमापार से चल रही इस साजिश की जड़ तक पहुंचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










