कैंपस : पीपीयू में पैसों के संकट के बीच 20 से शुरू होगी परीक्षा, खाता संचालन के बाद केंद्रों को दी जायेगी राशि

Updated at : 10 Apr 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीपीयू में पैसों के संकट के बीच 20 से शुरू होगी परीक्षा, खाता संचालन के बाद केंद्रों को दी जायेगी राशि

राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों के बैंक खाता पर रोक लगाने के बाद भी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा 20 व 22 अप्रैल से प्रारंभ होगी.

विज्ञापन

– 20 से पार्ट टू और 22 अप्रैल से पार्ट थ्री की परीक्षा

– पटना, बाढ़ व नालंदा के 63 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

– केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षक की मौजूदगी में खुलेगा प्रश्न पत्र

संवाददाता, पटना

राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों के बैंक खाता पर रोक लगाने के बाद भी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा 20 व 22 अप्रैल से प्रारंभ होगी. बुधवार को कुलपति प्रो आरके सिंह की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षक व विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें कुलपति प्रो सिंह ने केंद्राधीक्षक सह प्राचार्यों से सरकार की ओर से बैंक खाते पर रोक होने की जानकारी दी. कहा कि विश्वविद्यालय का सत्र नियमित रखने के लिए आप सभी समय पर परीक्षा संपन्न कराएं. कॉलेज मद से आवश्यक राशि का खर्च करें, खाता का संचालन आरंभ होने के बाद परीक्षा केंद्रों को राशि दी जायेगी. कुलपति ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक टिप्स भी दिये. बैठक में प्रति कुलपति प्रो गणेश महतो, डीन डॉ एके नाग, कुलसचिव प्रो शालिनी रंजन, परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ महेश मंडल, प्राक्टर प्रो मनोज कुमार, एडिशनल परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्णनंदन प्रसाद, टीपीएस कॉलेज प्राचार्य डॉ उपेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

परीक्षा से 15 मिनट पहले केंद्राधीक्षक की मौजूदगी में खुलेगा प्रश्नपत्र

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आरके सिंह ने सभी केंद्राधीक्षक, संबंधित कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक और प्राचार्यों के साथ बैठक की. इस दौरान कहा कि हर परीक्षा कक्ष में वीक्षक परीक्षा आरंभ होने से पहले छात्रों को पूरे निर्देश की जानकारी दें. उन्हें किन-किन चीजों को अपनी उत्तर पुस्तिका में निश्चित रूप से भरना है, यह सुनिश्चित करें. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गयी है. कहा कि परीक्षा आरंभ होने के 45 मिनट पहले प्रश्न को स्ट्रांग रूम से लायेंगे. इसके बाद परीक्षा आरंभ होने के 15 मिनट पहले केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक व वीक्षकों की मौजूदगी में इसका सील खोलकर परीक्षा कक्षों में वितरण के लिए भेजा जायेगा. परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षक सभी वीक्षकों को आवश्यक जानकारी देंगे. उन्हें यह बतायेंगे कि हर परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने से पहले रौल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पेपर कोड, सेंटर कोड, नाम, पेपर व सत्र लिखा गया है कि नहीं इसको देखकर ही अपना हस्ताक्षर करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन