ऑनलाइन बीमा कराने के बाद भी कट रहा चालान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 1:01 AM
patna news : ऑनलाइन इंश्योरेंस करवाने के बावजूद गाड़ी का चालान कट जा रहा है. इसका कारण है कि सरकार के परिवहन एप वाहन डैशबोर्ड पर इंश्योरेंस कराने के बाद जल्द अपडेट नहीं हो पा रहा है.
संवाददाता, पटना ऑनलाइन इंश्योरेंस करवाने के बावजूद गाड़ी का चालान कट जा रहा है. इसका कारण है कि सरकार के परिवहन एप वाहन डैशबोर्ड पर इंश्योरेंस कराने के बाद जल्द अपडेट नहीं हो पा रहा है. दरअसल करीब एक महीने से डीटीओ में इस तरह की शिकायत अधिक दर्ज की जा रही है. परिवहन अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन इंश्योरेंस करने के बाद वाहन परिवहन एप पर अपडेट हाेने में 72 घंटे का समय लग जा रहा है. इसके कारण इस 72 घंटे की अवधि में चालान कट जा रहा है. वाहन डैशबोर्ड एप को जल्द किया जायेगा अपग्रेड डीटीओ कार्यालय में परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन डैशबोर्ड एप को जल्द ही अपग्रेड किया जायेगा, जिससे इंश्योरेंस जल्द अपडेट नहीं होने की समस्या से वाहन मालिकों को निजात मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










