ePaper

‘माइ भारत’ पोर्टल से मिलेगा रोजगार, कई कंपनियां रजिस्टर्ड

Updated at : 17 Apr 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
‘माइ भारत’ पोर्टल से मिलेगा रोजगार, कई कंपनियां रजिस्टर्ड

‘माइ भारत’ पोर्टल से अब युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इस पोर्टल पर देशी-विदेशी कंपनियां निबंधित हैं. वे नौकरी का विज्ञापन इस पोर्टल पर अपलोड करती हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना ‘माइ भारत’ पोर्टल से अब युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इस पोर्टल पर देशी-विदेशी कंपनियां निबंधित हैं. वे नौकरी का विज्ञापन इस पोर्टल पर अपलोड करती हैं. सरकारी और निजी क्षेत्र की इन कंपनियों में करीब 30 लाख नियोक्ता हैं. केंद्र की मान्यता प्राप्त एजेंसियां भी युवाओं को नौकरी में मदद करने को तैयार है. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत यह स्वायत्त पोर्टल तैयार किया गया है. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डाॅ मनसुख मांडविया एक प्रेस बयान में बताते हैं कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को देखते हुए इससे युवाओं की भागीदारी को बढ़ाया जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को संबोधित करने में यह पोर्टल मददगार होगा और उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ायेगा. डाॅ मांडविया ने बताया कि 30 लाख नियोक्ता के साथ-साथ पांच सौ से अधिक नौकरी देने वाली भारत सरकार की मान्यता प्राप्त एजेंसी भी युवाओं को नौकरी में मदद करने को तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन