अब रिचार्ज के बाद ही इस्तेमाल की जाएगी बिजली, बिहार के प्रीपेड बिजली मीटर ऐप को पूरे देश ने अपनाया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jan 2021 9:26 AM
बिहार ने बिजली के क्षेत्र में पूरे देश को एक अलग दिशा दिखाई है. बिहार के स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया है. अब बिहार के बनाए इस ऐप का उपयोग अन्य राज्यों में भी प्रीपेड बिजली मीटर के लिए किया जाएगा. बिहार फिलहाल ऐसा इकलौता राज्य है जहां प्रीपेड बिजली मीटर का उपयोग हो रहा है.

बिहार की बिजली कंपनी के द्वारा तैयार किए गए इस ऐप को अब अन्य राज्य भी अपनाएंगे. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इसे लांन्च किया है. बिहार में अभी जो प्रीपेड बिजली मीटर उपयोग में लिया जा रहा है उसे पहले रिचार्ज करना होता है. उसके बाद ही लोग बिजली का उपयोग कर सकते हैं. इसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली मीटर को रिचार्ज किया जाता है. जिसमें पूराने बिजली बिल को देखने की भी सुविधा दी गयी है.
बिहार देश में पहला ऐसा राज्य है जहां प्रीपेड बिजली मीटर लग रहा है. अभी तक करीब 1 लाख ऐसे बिजली उनभोक्ता हैं जो प्रीपेड बिजली मीटर के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य के अलग-अलग शहरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम चालू है. पहले चरण में शहरी क्षेत्रों के 23.50 लाख उपभोक्ताओं के घरों व व्यावसायिक संस्थानों में इसे लगाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है.
Posted By :Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए