3.45 लाख के बिजली के तार व अल्यूमिनियम पाइप चोरी

Updated:
विज्ञापन
3.45 लाख के बिजली के तार व अल्यूमिनियम पाइप चोरी

चोरों ने आशियाना दीघा रोड के चंद्र विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से 3.45 लाख रुपये के बिजली के तार व अल्यूमिनियम पाइप गायब कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नवनिर्माणाधीन मकानों पर चोरों की नजर है. चोरों ने आशियाना दीघा रोड के चंद्र विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से 3.45 लाख रुपये के बिजली के तार व अल्यूमिनियम पाइप गायब कर दिया. इस संबंध में संजय कुमार ने वर्मा ने राजीव नगर थाने में केस दर्ज करा दिया है. राजीव नगर पुलिस को संजय कुमार ने बताया है कि चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इसके बाद तस्वीर के आधार पर पहचान कर ली गयी है. संजय वर्मा ने दो को नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन