ePaper

शिक्षा विभाग का चक्कर काटने वाले बिहार के शिक्षक अब नपेंगे, ट्रांसफर-पोस्टिंग के बीच DEO को भेजा गया लेटर

Updated at : 31 Mar 2025 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
bihar teacher news

शिक्षा विभाग

बिहार के शिक्षकों को चेतावनी देते हुए विभाग ने डीइओ को लेटर भेजा है.

विज्ञापन

बिहार में शिक्षकों के तबादले हो रहे हैं. विभाग चरणबद्ध तरीके से सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहा है. वहीं इस बीच शिक्षकों पर सख्ती का फरमान भी विभाग की ओर से जारी किया गया है. ईडीओ को यह निर्देश दिया गया है कि ऐसे शिक्षक जो स्कूल का काम छोड़कर अपने ट्रांसफर के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, उन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. प्राथमिक निदेशक ने बकायदा पत्र जारी करके यह कार्रवाई तय करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है.

शिक्षकों को मिली चेतावनी…

ऐसे शिक्षक जो स्कूल का काम छोड़कर ट्रांसफर और दूसरे स्थापना संबंधी काम के लिए अनावश्यक तरीके से निदेशालय या विभागीय मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं. उन्हें शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है. विभाग की ओर से डीईओ को लेटर मिला है. उन्होंने निर्देश मिला है कि वो सुनिश्चित करें कि शिक्षक बेवजह विभाग के चक्कर ना काटें.

ALSO READ: बिहार NDA नेताओं की बैठक में क्या तय हुआ? अमित शाह के सामने सीएम आवास में बनी चुनावी रणनीति

डीईओ को भेजा गया पत्र

प्राथमिक निदेशक साहिला ने जो आधिकारिक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा है. उसमें उन्होंने लिखा है कि शिक्षक जिस तरह विभागीय निदेशालय या विभाग का चक्कर काट रहे हैं उससे ना केवल स्कूल में पढ़ाई बल्कि शिक्षा विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल का भी जिक्र…

प्राथमिक निदेशकने डीईओ से कहा है कि जिन टीचरों का ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट नहीं है, उनकी प्रोफाइल खासतौर पर आधार नंबर और अन्य संबंधित जानकारी तीन दिनों के अंदर निदेशालय को उपलब्ध कराएं. वहीं ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के आधार पर अगर किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं हो पाता है तो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जरूरी जानकारी देने के लिए ऑप्शन देने का भी निर्देश दिया गया. जिसपर वो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन