बिहार में अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर : सुशील मोदी, अप्रैल के मुकाबले जून में रोजाना औसतन करीब 315% की हुई बढ़ोतरी
Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2020 6:59 PM
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दो महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है. अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 135.80 करोड़ का, मई में दोगुना से ज्यादा 310.63 करोड़ का, तो जून के मात्र नौ दिनों में 427.69 करोड़ का माल बाहर से बिहार में बिकने के लिए आया.
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दो महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है. अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 135.80 करोड़ का, मई में दोगुना से ज्यादा 310.63 करोड़ का, तो जून के मात्र नौ दिनों में 427.69 करोड़ का माल बाहर से बिहार में बिकने के लिए आया.
इसी प्रकार कर संग्रह भी अप्रैल की तुलना में मई में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है. यानी, अप्रैल के मुकाबले नौ जून तक रोजाना औसतन करीब 315 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
Also Read: गरीबों का नाम लेकर लालू ने AK-47 वालों की सरकार चलायी : सुशील कुमार मोदी
मोदी ने कहा कि अप्रैल में बाहर से 4,074 करोड़ का माल बिकने के लिए आया, जिनमें मुख्य रूप से खाद्य सामग्री, दवा, चिकित्सा उपकरण और उर्वरक आदि थे, तो मई में दुगुना से ज्यादा 9,630 करोड़ का माल आया, जिनमें आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रिकल सामान, सीमेंट, कपड़ा और वाहन आदि 6568 करोड़ के थे. इस सेक्टर को निर्माण कार्य शुरू होने का लाभ मिला.
पिछले साल के अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में कर संग्रह में 81.61 फीसदी की कमी थी. वहीं, मई में काफी सुधार के साथ यह कमी मात्र 42.14 प्रतिशत की रही. अप्रैल 2020-21 में वाणिज्य कर, ट्रांसपोर्ट, निबंधन, खनन और भू-राजस्व से जहां 467.61 करोड़ का कर संग्रह हुआ था. वहीं, मई में यह करीब तीन गुना बढ़ कर 1317.72 करोड़ रहा.
Also Read: बिहार के चार जिलों में केंद्रीय टीम करेगी COVID-19 का नियंत्रण और प्रबंधन
अप्रैल में निबंधन से मात्र चार करोड़, तो मई में 60.78 करोड़, ट्रांसपोर्ट में 31 करोड़, तो मई में 60 करोड़ और वाणिज्य कर में 256.21 करोड़ की जगह मई में 693.90 करोड़ का संग्रह हुआ है, जो यह दर्शा रहा है कि अब अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










