नाला के सिल्ट से इ रिक्शा पलटा, कूद कर बचायी जान

पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल की ओर से सैदपुर नहर नाला की उड़ाही कर सड़क पर सिल्ट रामपुर नहर के पास छोड़ने की वजह से शुक्रवार को एक इ-रिक्शा पलट गया.
पटना सिटी. पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल की ओर से सैदपुर नहर नाला की उड़ाही कर सड़क पर सिल्ट रामपुर नहर के पास छोड़ने की वजह से शुक्रवार को एक इ-रिक्शा पलट गया. घटना के वक्त सवार यात्रियों ने कूद कर जान बचायी. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की उड़ाही कर सिल्ट सड़क पर ही छोड़ देने से आवाजाही में परेशानी होती है. वाहन परिचालन के दौरान फिसलता है. खास तौर पर दुपहिया व तिपहिया वाहन के परिचालन में मुश्किल होती है. पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू व अन्य ने निगमायुक्त से नाला उड़ाही के साथ सिल्ट उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




