Muzaffarpur : छह घरों में चोरी का प्रयास, दो घरों से लाखों के सामान उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : छह घरों में चोरी का प्रयास, दो घरों से लाखों के सामान उड़ाये

Muzaffarpur : छह घरों में चोरी का प्रयास, दो घरों से लाखों के सामान उड़ाये

विज्ञापन

मीनापुर : सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा में गुरुवार की रात चोरों ने करीब छह घरों को निशाना बनाया. इस दौरान दो घरों से लाखों रुपये के सामान ले भागे. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मामले की जांच की. बनघारा बाजार के समीप रहने वाले संतोष तिवारी ने बताया कि चोरों ने उनके चार भाइयों के घर को बाहर से बंद कर दिया. एक घर बंद नहीं हो रहा था, तो उसकी कुंडी को साड़ी से खींचकर पोल से बांध दिया. इसके बाद भाई सुगंध तिवारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. उनकी भावज गुड़िया की डायमंड की अंगूठी सहित दो लाख के आभूषण व भतीजा नितिन तिवारी के इंटर के कागजात ले गये. शोर होने पर जब लोग बाहर निकलना चाहे, तो सभी का गेट बंद था. इस���े पहले बनघारा के भोला गुप्ता की पीछे वाली खिड़की से घुसकर बदमाश छत पर चढ़ गये. किंतु सफलता नहीं मिली. इसके बाद भाई रामकिशोर साह, नंदू साह व दिनेश साह के घर में भी चोर घुस गये. दीपक कुमार के घर से सास-पतोहू के आभूषण व नगद 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन