पीयू और पीपीयू में दुर्गा पूजा की हुई छुट्टी

Published by : AMBER MD Updated At : 27 Sep 2025 7:06 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा की छुट्टी दे दी गयी है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अब छह अक्तूबर से शैक्षणिक गतिविधि शुरू होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा की छुट्टी दे दी गयी है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अब छह अक्तूबर से शैक्षणिक गतिविधि शुरू होगी. जबकि पटना विश्वविद्यालय तीन अक्तूबर को खुल जायेगा. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पहले घोषित 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित थी. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय संघ के अनुरोध पर कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने चार अक्तूबर (शनिवार) को भी अवकाश घोषित किया है. अब पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य छह अक्तूबर से प्रारंभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन