मेक इन इंडिया के साथ पान हेल्थ का विस्तार, बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर में बढ़ा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो

Updated:
विज्ञापन

Pan Health: भारत की हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी पान हेल्थ ने मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड विजन के तहत बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी स्वदेशी निर्माण, विश्वस्तरीय गुणवत्ता और किफायती उत्पादों के जरिए घरेलू व वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

विज्ञापन

Pan Health: भारत की प्रमुख हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी पान हेल्थ ने मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड की सोच के साथ बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड लिटिल एंजेल, एवरटीन और लिबर्टी के माध्यम से हर आयु वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती हाइजीन उत्पाद उपलब्ध करा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पान हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चिराग पान ने बताया कि गुजरात के राजकोट में स्थित उसकी 30 एकड़ में फैली आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माण सुविधा है. 7 लाख वर्ग फुट से अधिक उत्पादन क्षेत्र वाली इस इकाई में प्रतिवर्ष 3.7 अरब से अधिक हाइजीन प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है. अत्याधुनिक तकनीक, ऑटोमेटेड मशीनों, सख्त गुणवत्ता जांच और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्रों के माध्यम से यहां विश्वस्तरीय उत्पाद तैयार किए जाते हैं.

लिटिल एंजेल ब्रांड के तहत कंपनी अब डायपर और वाइप्स के साथ प्रीमियम बेबी फीडिंग एवं बाथ केयर प्रोडक्ट्स, सिंडेट बार और प्रीमियम बेबी सोप भी बाजार में ला रही है. वहीं एवरटीन के अंतर्गत प्रीमियम सैनिटरी पैड, पीरियड पैंटी, पैंटी लाइनर सहित महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप नए हाइजीन प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं. एडल्ट केयर श्रेणी में लिबर्टी ब्रांड के माध्यम से भी कंपनी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

पान हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चिराग पान ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में ही उच्च गुणवत्ता वाले, भरोसेमंद और किफायती हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार करना है. उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत कंपनी न केवल देशवासियों की जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि भारत को वैश्विक हाइजीन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में भी योगदान दे रही है.

व्यावसायिक विस्तार के साथ-साथ पान हेल्थ सामाजिक जागरूकता अभियानों पर भी विशेष ध्यान दे रही है. ‘स्माइल मैटर्स–पीरियड की पाठशाला’ कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता, सैनिटरी पैड वितरण और अन्य सामुदायिक पहल संचालित कर रही है. कंपनी का लक्ष्य बेहतर गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन