'भरत तिवारी ने कुछ नहीं किया तो फुल एनकाउंटर हुआ', रवीश के हाफ एनकाउंटर पर भड़की बंटी यादव की मां

Updated:
विज्ञापन
बंटी यादव की तस्वीर

बंटी यादव की तस्वीर

Bunty Yadav Murder Case: पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसिया के हाफ एनकाउंटर के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. बंटी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए धरना शुरू किया है. परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है.

विज्ञापन

Bunty Yadav Murder Case: पटना के बंटी यादव अपहरण और मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसिया का हाफ एनकाउंटर किया है और अपनी पीठ थपथपा रही है. लेकिन बंटी के परिवार वाले इस कार्रवाई से बिल्कुल खुश नहीं हैं.

इंसाफ की मांग को लेकर बंटी की मां और उनका भाई एक दिवसीय धरने पर बैठ गए हैं. बंटी की मां ने पुलिस के दावे को झूठा बताते हुए भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस का उदाहरण दिया है और पूछा है कि जब उसने कुछ नहीं किया था तो उसका फुल एनकाउंटर हुआ, फिर इस कातिल का सिर्फ हाफ एनकाउंटर क्यों किया गया.

बंटी की मौत की वजह पर पुलिस और परिवार के बयान

इस हत्याकांड की असली वजह को लेकर पुलिस और परिजनों के दावों में शुरू से ही बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. न्यू करबिगहिया के रहने वाले मृतक बंटी के घरवालों का साफ कहना है कि बंटी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध किया था.

पुलिस का दावा कुछ और ही है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मर्डर के पीछे शराब के गंदे धंधे का खेल जुड़ा हुआ है. परिजनों ने पुलिस के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है. मां का कहना है कि पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उनका बेटा शराब के धंधे में शामिल था. उनका बेटा कभी गलत काम नहीं करता था.

कातिल का इलाज क्यों? मां ने की रवीश के फुल एनकाउंटर की मांग

मीडिया से बातचीत करते हुए बंटी की रोती हुई मां ने आक्रोश जताया कि रवीश एक बहुत बड़ा और खतरनाक अपराधी है. अगर वह जिंदा बच गया तो जेल के अंदर से भी उनके पूरे परिवार को मरवा देगा. उन्होंने सवाल उठाया कि हत्या करने वाले अपराधी का इलाज पीएमसीएच (PMCH) अस्पताल में क्यों कराया जा रहा है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस हाफ एनकाउंटर पर भरोसा नहीं है और प्रशासन से मांग की है कि रवीश का फुल एनकाउंटर होना चाहिए ताकि समाज को ऐसे अपराधी से मुक्ति मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भाई ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

बंटी के भाई ने भी मीडिया के सामने आकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. उसने कहा कि जिस बेरहमी से रवीश ने उनके भाई को मौत के घाट उतारा है, उसी तरह रवीश का भी अंत होना चाहिए क्योंकि वह समाज में रहने के लायक बिल्कुल नहीं है. आज उसने बंटी को मारा है, कल वह किसी और के घर का चिराग बुझा देगा.

भाई ने चेतावनी दी है कि वे लोग अभी एक दिन के सांकेतिक धरने पर हैं और इसके बाद पुलिस को सिर्फ दो दिनों का समय देंगे. अगर पुलिस ने उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो पूरा परिवार दोबारा और बड़े स्तर पर धरने पर बैठने को मजबूर होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी का नया नियम, जरा सी लापरवाही पर कटेगी सैलरी, अब कैसे मिलेगा अवकाश


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन