अब बिहार के छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग, सम्राट सरकार का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएम सम्राट

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएम सम्राट

Bihar News: बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत की है. पहले चरण में 518 छात्रों का पंजीकरण हुआ है और जल्द ही इस योजना का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE और NEET कोचिंग की शुरुआत की. इस योजना के तहत छात्र बिना किसी शुल्क के इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे.

पहले चरण में 518 छात्रों का पंजीकरण

सरकार की इस पहल को छात्रों का अच्छा समर्थन मिला है. पहले चरण में JEE के लिए 266 और NEET के लिए 252 छात्रों ने पंजीकरण कराया है. जल्द ही इस योजना का विस्तार राज्य के 155 मॉडल स्कूलों तक किया जाएगा.

स्मार्ट क्लास और एक्सपर्ट टीचर्स से होगी पढ़ाई

छात्रों को अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से स्मार्ट क्लास में पढ़ाया जाएगा. पढ़ाई के लिए हाई क्वालिटी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही डाउट क्लियरिंग की भी सुविधा मिलेगी. छात्रों की तैयारी जांचने के लिए हर 15 दिन पर क्लास टेस्ट भी होगा.

मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ किया. इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑनलाइन कोचिंग योजना के तहत 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग कार्यक्रम भी शुरू किया गया.

छात्रों से बोले- मन लगाकर पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाइव क्लास से जुड़े छात्रों से बातचीत की. उन्होंने पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी ली और विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए.

शिक्षा में AI और नई तकनीक पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग ने सात स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समझौता (MoU) भी किया. इसके तहत स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), STEM शिक्षा, कोडिंग, डिजाइन थिंकिंग, शिक्षक प्रशिक्षण, AI आधारित मूल्यांकन और डेटा आधारित शिक्षा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सुधार किए जाएंगे. इससे राज्य की स्कूली शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read: पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने की आरती और खींची रथ की डोरी



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन