तेजप्रताप यादव का आरोप: पटना के इस्कॉन मंदिर में बच्चे के साथ गंदा काम और महिलाओं का हो रहा शोषण
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Sep 2021 6:51 PM
फेसबुक लाइव आकर लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में एक आठ साल के बच्चे के साथ गंदा हुआ है. इतना ही नहीं महिलाओं के साथ शोषण भी किया जा रहा है.
फेसबुक लाइव आकर लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में एक आठ साल के बच्चे के साथ गंदा हुआ है. इतना ही नहीं महिलाओं के साथ शोषण भी किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि उनके पास सबूत है. समय आने पर वह लोगों के सामने इसे लाएंगे. यह सारी बातें उन्होंने सेकेंड लालू तेजप्रताप यादव फेसबुक पेज के जरिए कही हैं. कहा कि वह ऐसे ही नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनके पास ऑडियो भी है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि कृष्ण के जन्मदिन के छठे दिन बाद पूरी दुनिया में कृष्ण भक्त उनका छठियार मना रहे हैं. ब्रज में भी धूमधाम से इसे मनाया जा रहा है. लेकिन पटना के इस्कॉन मंदिर में कोई आयोजन नहीं हो रहा है. वह इस्कॉन मंदिर गए तो कोई आयोजन होता नहीं दिखा.
तेजप्रताप यादव ने कहा कि गोपाल कृष्ण महाराज से उन्होंने निवेदन भी किया है कि पटना इस्कॉन मंदिर को आकर देखिए. इसे बर्बाद किया जा रहा है. मंदिर की आड़ में दुर्गंध मचाया जा रहा है. यहां के पापियों का सबूत लोगों के सामने जल्द लाएंगे. इधर, इस मामले में इस्कान मंदिर पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने तेजप्रताप के आरोपों को वेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










