खराब मौसम के कारण दिल्ली से पटना आने जाने वाली 10 फ्लाइटें रद्द, 24 विमान आए देर से, परेशान रहे यात्री

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रो में मौसम खराब होने और तेज आंधी-पानी की वजह से दिल्ली से पटना आने जाने वाली 10 फ्लाइटें सोमवार को रद्द रहीं, जबकि 24 विमान देर से आये और गये.
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्रियों को खराब मौसम के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दरअसल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रो में मौसम खराब होने और तेज आंधी-पानी की वजह से दिल्ली से पटना आने जाने वाली 10 फ्लाइटें सोमवार को रद्द रहीं, जबकि 24 विमान देर से आये और गये. इसके कारण मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पुणे, अमृतसर, कोलकाता और बेंगलुरु से आने वाले 22 फ्लाइटें भी प्रभावित हुईं और देर से आयीं और गयीं, जबकि बनारस वाली फ्लाइट रद्द रहीं.
पटना एयरपोर्ट पर देर से आने वाले विमानों में कई तीन से चार घंटे तक की देरी से आए. इसके कारण उन फ्लाइटों से दिल्ली जाने वाले यात्री अपने विमान का पटना एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे. फ्लाइटों के देर होने के कारण टर्मिनल के भीतर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी. कई यात्रियों को तो बैठने तक की जगह भी नहीं मिल रही थी. कुछ जमीन पर अपना चादर फैला कर बैठे थे. चेक इन एरिया से लेकर सिक्यूरिटी होल्ड एरिया तक में यही स्थिति देखने को मिली. टर्मिनल के बाहर भी बड़ी संख्या में यात्री अपने विमान के बारे में डिस्पले बोर्ड पर सूचना आने का इंतजार करते दिखे.
-
फ्लाइट संख्या
-
जी 8165
-
डब्ल्यू 28962
-
6 इ 2022
-
यूके 717
-
6 इ 5156
-
एसजी 724
-
जी 82511
-
डब्ल्यू 29211
-
6 इ 2481
-
जी 8131
-
डब्ल्यू 28904
-
एसजी 8389
-
फ्लाइट संख्या
-
6 इ 2485
-
6 इ 2411
-
जी 8198
-
डब्ल्यू 28946
-
6 इ 6928
Also Read: बिहार में 32 घंटे बाद टूटा रेल चक्का जाम, रेलवे ने मानी मांगे, तत्काल दो ट्रेनों को दिया गया ठहराव
-
फ्लाइट संख्या शहर
-
एसजी 391 अहमदाबाद
-
जी 8351 मुंबई
-
डब्ल्यू 29008 मुंबई
-
6 इ 924 भुवनेश्वर
-
एसजी 757 पुणे
-
एसजी 3724 अमृतसर
-
6 इ 6926 कोलकाता
-
एसजी 923 मुंबई
-
जी 8274 बेंगलुरु
-
डब्ल्यू 28979 बेंगलुरु
-
6 इ 6418 मुंबई
फ्लाइट संख्या शहर
एसजी 3261 बनारस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




