पटना : मंत्री रामकृपाल यादव ने मृतक ईओ विमल कुमार के परिजनों से की मुलाकात, सहायता का दिया भरोसा
मृतक ईओ के परिजन से मिलते मंत्री रामकृपाल यादव
देहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को न्याय और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.
Dehri EO Murder Case : डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड के बाद सोमवार को मंत्री रामकृपाल यादव गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
मुलाकात के दौरान मृतक की पत्नी बबीता देवी, पुत्र, पुत्री और भाई भावुक हो गए. उन्होंने मंत्री से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
फोन पर अधिकारियों से की बात
परिजनों की बातें सुनने के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पूरे मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.
सुरक्षा और हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
मंत्री ने मृतक के आश्रितों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक एवं अन्य सभी संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










