बांकीपुर जीत पर जनसुराज अध्यक्ष उदय सिंह का बयान, बोले- जनता ने अहंकारी व्यवस्था को दिया जवाब
उदय सिंह और प्रशांत किशोर
Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इस जीत को अहंकारी व्यवस्था को करारा जवाब बताया है.
Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र और जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता ने अहंकारी व्यवस्था को करारा जवाब दिया है.
जनता का हृदय से आभार जताया
उदय सिंह ने अपने बयान में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं और जनसुराज के सूत्रधार एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर ने बहुमत से जीत दर्ज की है. इसके लिए उन्होंने बांकीपुर की जनता का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा और अपने मतदान से स्पष्ट संदेश दिया है.
'अहंकारी व्यवस्था को मिला जवाब'
उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम के माध्यम से जनता ने एक अहंकारी व्यवस्था को उचित जवाब दिया है. यह परिणाम केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि बिहार में वैकल्पिक राजनीति के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है.
'प्रभावी विधायक के रूप में उठेगी जनता की आवाज'
उदय सिंह ने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर एक प्रभावी विधायक के रूप में विधानसभा में जनता की आवाज मजबूती से उठाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रशांत किशोर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.
कार्यकर्ताओं का भी जताया आभार
जनसुराज अध्यक्ष ने चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है.
बिहार की राजनीति में नए अध्याय का दावा
उदय सिंह ने कहा कि बांकीपुर का जनादेश बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनसुराज राज्यभर में और मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए