तेजस्वी यादव कंफर्म नहीं! अब वामदल के बड़े नेता ने बताया महागठबंधन से कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री

Updated at : 30 Apr 2025 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav news

भाकपा-माले का चिन्ह और तेजस्वी यादव (File)

Bihar Politics: महागठबंधन के घटक दल अभी इसपर सहमत नहीं हैं कि तेजस्वी यादव ही इस गठबंधन से सीएम फेस होंगे. वामदल ने भी अब कांग्रेस के बाद इसे लेकर बयान दिया है. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इसका फैसला चुनाव के बाद होगा. किस दल से सीएम बनेगा, इसके बारे में बताया.

विज्ञापन

Bihar Politics: महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, बिहार चुनाव से पहले इसे लेकर बयानबाजी का दौर जारी ही है. पिछले दिनों राजद और कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर आमने-सामने रहे. कांग्रेस और राजद नेताओं की बैठक के बाद इस मुद्दे पर फिलहाल विराम लग गया था. वहीं अब भाकपा-माले ने भी महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद से अगल बयान दिए हैं. वामदल के नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस करके मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का बयान

भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में अधिक सीट जीतने वाली पार्टी का ही कोई नेता मुख्यमंत्री होगा. हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वामदल के नेता ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन जमीन पर सक्रिय है. चार मई को प्रतिनिधियों का सम्मेलन है. हमलोग संगठित रूप से आगे बढ़ रहे है. बिहार मे झारखंड मॉडल की तरह इंडिया गठबंधन की जीत होगी.

ALSO READ: जासूसी के शक में बिहार के युवक को खुफिया एजेंसियों ने उठाया, पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग के मिले सबूत

वामदल ने भी अब अपना स्टैंड सामने रखा

दीपंकर भट्टाचार्य के इस बयान से अब वामदल का भी ये स्टैंड दिखने लगा है कि गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे, ये अभी से गठबंधन के अंदर सभी दल स्वीकार नहीं करेंगे. कांग्रेस ने पहले ही इस विवाद को छेड़ दिया था जब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यह बयान जारी करना शुरू किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह अभी तय नहीं होगा.

कांग्रेस पहले ही कर चुका है दावा, तेजस्वी के भी सुर बदले

कांग्रेस-राजद नेताओं की दिल्ली में हुई मुलाकात से ठीक पहले जब राहुल गांधी बिहार आए थे तो उन्होंने कहा कि बिना गठबंधन किए एनडीए को बिहार में हराना संभव नहीं है. दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने खुद को मुख्यमंत्री फेस पहले ही मान लिया है. लालू यादव भी खुलकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना अपना लक्ष्य बताते रहे हैं. हालांकि दिल्ली में राजद-कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने भी सुर बदला और सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा था कि समय आने पर सब तय हो जाएगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन