बिहार में कोरोना से पटना के सात लोगों समेत 19 मरीजों की मौत, COVID-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर हुई 388

Updated at : 06 Aug 2020 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना से पटना के सात लोगों समेत 19 मरीजों की मौत, COVID-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर हुई 388

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इनमें सबसे अधिक मौत पटना में हुई है. पटना में कुल सात लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 388 हो गयी है. बिहार में अब तक मिले 68148 कोरोना संक्रमितों में 43820 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. अर्थात, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 64.30 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के मताबिक, पिछले 24 घंटे में बिहार में 19 लोगों की मौत हुई है. इनमें पटना में 07, भागलपुर में 02, गया में 02, जमुई में 02, नवादा में 02, खगड़िया में 01, मधेपुरा में 01, रोहतास में 01, सीतामढ़ी में 01 व्यक्ति की मौत हुई है.

बिहार में अब तक पटना में 67, भागलपुर में 33, गया में 26, रोहतास में 23, नालंदा में 20, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 15, भोजपुर में 14, पूर्वी चंपारण में 13, समस्तीपुर में 12, बेगूसराय में 11, सारण में 11, दरभंगा में 10 और पश्चिम चंपारण में 10 लोगों की मौत हुई है.

इसके अलावा वैशाली में 09, नवादा में 09, सिवान में 08, अररिया 07, कैमूर में 07, जहानाबाद में 06, खगड़िया में 06, औरंगाबाद में 05, जमुई में 05, सीतामढ़ी में 05, बक्सर में 04, किशनगंज में 04, लखीसराय में 04, पूर्णिया में 04, मधेपुरा में 04, अरवल में 03, बांका में 03, कटिहार में 03, मधुबनी में 02, शेखपुरा में 02, सुपौल में 02, गोपालगंज में 01, सहरसा में 01 और शिवहर में 01 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक कुल 43820 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. जबकि, वर्तमान में 23939 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. बिहार में अब तक कुल हुई 799332 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें से 68148 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन