बिहार में 4 लोगों की मौत बनी पहेली, किसी का फंदे से लटका मिला शव तो कोई कमरे में मृत पड़ा मिला

Updated at : 25 Jan 2025 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
death

सांकेतिक तस्वीर

बिहार में अलग-अलग घटना में चार लोगों की संदिग्ध मौत हुई है. किसी का शव कमरे में पड़ा मिला तो कोई फंदे से लटका मिला है. जानिए इन मामलों को...

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अलग-अलग जिलों से कुछ लोगों के मौत के मामले सामने आए हैं. अधिकतर मामले संदिग्ध मौत के हैं. भागलपुर में कोर्ट से रिटायर पेशकार का शव घर में मिला. मृतक के गले पर निशान भी मिले हैं. वहीं किशनगंज में बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है. जबकि सुपौल में एक दिव्यांग का शव देर रात फंदे से लटका मिला. इधर, लखीसराय में किऊल जंक्शन के पास एक सिर कटा शव पटरी पर से बरामद हुआ है.

भागलपुर में बुजुर्ग का शव मकान में मिला, गले पर निशान से संदेह

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप मुंदीचक सुंदर लाल लेन स्थित एक मकान में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान संजय शेखर (63) के रूप में की गयी जो मुंगेर कोर्ट से रिटायर पेशकार थे. उनकी पत्नी बेगूसराय गयी हुई थीं. जब पति ने फोन रीसिव नहीं किया तो चिंता बढ़ी. उन्होंने अपने भाई को फौरन घर भेजा तो संजय का शव कमरे में गिरा हुआ मिला. जानकारी पुलिस को दी गयी. मृतक के गले में चोट के जैसा निशान मिला जिसपर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि गले में मिला निशान मफलर का भी हो सकता है. परिजनों ने बताया कि संजय सुगर रोग से ग्रसित थे और कुछ दिनों से काफी बीमार थे.गले पर मिले निशान की वजह से परिस्थिति संदिग्ध बन रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हकीकत सामने आएगी.

ALSO READ: पटना के BN कॉलेज हॉस्टल में चल रही थी शराब पार्टी, देर रात पुलिस ने मारी रेड, 5 छात्र गिरफ्तार

किशनगंज में बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का शव बरामद

किशनगंज शहर के धरमगंज पासवान टोला स्थित निजी मकान के एक बंद कमरे से शुक्रवार को 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है. मृतका पानवती देवी है जो कुछ दिनों से अपने घर में अकेली रह रही थी. उनके पति और बच्चे समस्तीपुर में अपने पैतृक घर गए थे. स्थानीय लोगों ने आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में महिला मृत पड़ी हुई थी. मृतका पानवती देवी के पति कमलाकांत महतो रेलवे से रिटायर हुए थे. उन्होंने रियाटर होने के बाद यहां अपना मकान बनाया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू की.

सुपौल में दिव्यांग की हत्या या सुसाइड?

सुपौल में राजेश्वरी थाना क्षेत्र के रतनसार गांव में शुक्रवार की देर रात एक दिव्यांग का शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. दिव्यांग के हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है. मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटेगी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की हकीकत सामने आएगी.

किऊल जंक्शन के पास पटरी पर सिर कटा शव मिला

इधर, शनिवार को लखीसराय जिले में किऊल जंक्शन के आउटर पर एक सिर कटा शव बरामद हुआ. पटरी पर शव बरामद किया गया. प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है. जीआरपी ने शव बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन