मसौढ़ी में खेत से युवक का शव बरामद, लू से मौत की आशंका

देवघर में 10 साल के बच्चे ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सांकेतिक तस्वीर
मसौढ़ी थाने के पुरनचक व दीघवां रोड स्थित एक खेत से बुधवार को देर शाम पुलिस ने एक बीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया.
मसौढ़ी. मसौढ़ी थाने के पुरनचक व दीघवां रोड स्थित एक खेत से बुधवार को देर शाम पुलिस ने एक बीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की मौत लू लग जाने की वजह से हुई है. युवक जीन्स व टी शर्ट पहन रखा था. इधर मृतक की पहचान मसौढ़ी नगर के दाउदपुर मुहल्ला निवासी राजू चन्द्रवंशी के पुत्र इशू कुमार के रूप में की गयी. पुलिस शव बरामद कर थाना ले आयी. युवक घर दाउदपुर से वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. चुकी मृतक के घर से घटनास्थल की दूरी करीब चार से पांच किलोमीटर है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि बुधवार की देर शाम ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने आशंका जतायी है कि युवक की मौत लू लगने की वजह से हुई है. हालांकि उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जायेगा.
मसौढ़ी में नशे का इंजेक्शन लेते ही युवक की मौत
मसौढ़ी. मसौढ़ी नगर के एक मुहल्ले में बुधवार की शाम पच्चीस वर्षीय युवक की मौत नशे की इंजेक्शन लेने से हो गयी. हालांकि इंजेक्शन लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक मसौढ़ी में ननिहाल में पत्नी व बच्चे के साथ रहता था. ऐसे वह जहानाबाद के एक गांव का रहने वाला था. आसपास के लोगों की मानें तो वह ब्राउन शुगर के धंधे में लिप्त था और इसका सेवन भी करता था. हालांकि पुलिस इस घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




