PHOTOS: दानापुर में गंगा ने मचाई तबाही,चारों तरफ पानी ही पानी, एक नजर में तस्वीरों से देखिए हालात

Updated:
1 / 8
पटना के दानापुर में गंगा नदी उफान पर है, जिससे चारों तरफ बाढ़ का भयावह मंजर है। लोगों के जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ का पानी घरों में घुसा, सुरक्षित स्थान पर जाते लोग

पटना के दानापुर में गंगा नदी उफान पर है, जिससे चारों तरफ बाढ़ का भयावह मंजर है। लोगों के जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
दानापुर में बाढ़ का कहर, आवागमन ठप
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के पानी से घिरा घर- फोटो संजय कुमार

दानापुर में बाढ़ का कहर, आवागमन ठप

राजधानी पटना के दानापुर में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. चारों तरफ पानी का सैलाब ही दिख रहा है. इस दौरान लोगों की आवाजाही पर ब्रेक लग गयी है. लागों की खाने और पशुओं के चारे पर संकट गहरता नजर आ रहा है.

3 / 8
विशुनपुर अस्पताल के चारों तरफ पानी का सैलाब
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के पानी में डूबा विशुनपुर अस्पताल

विशुनपुर अस्पताल के चारों तरफ पानी का सैलाब

बाढ़ का मंजर इतना गहराया है कि कई गांवाें का संपर्क भंग हो गया है. यहां तक की प्रखंड जाने वाली सड़के भी पानी में डूब गयी है. विशुनपुर के चारों तरफ बाढ़ का पानी ही नजर आ रहा है.

4 / 8
बाढ़ के पानी से घिरा विद्यालय
फुल स्क्रीन में देखें

कासीचक गांव में पानी में डूबा स्कूल-फाेटो संजय कुमार

बाढ़ के पानी से घिरा विद्यालय

कासीमचक में बाढ़ का कहर बढ़ते जा रहा है. विद्यालय के चारों तरफ पानी ही पानी लग गया है. पठन-पाठन बंद होने से बच्चों के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है. लोग लगातार सुरक्षित स्थान पर जा रहे है.

5 / 8
मानस में फसलें डूबी, किसानों पर संकट
फुल स्क्रीन में देखें

मानस में खेत में लगी फसल डूबी-फोटो संजय कुमार

मानस में फसलें डूबी, किसानों पर संकट

गंगा की उफान बढ़ती जा रही है. पानी का सैलाब बढ़ते जा रहा है. खेत खलिहान,गांव सभी जगहों पर पानी भरा हुआ है. इसी बीच खेत में लहलहाती फसलें डूबने से किसानों पर संकट छाया हुआ है.

6 / 8
बाढ़ के पानी में डूबा मंदिर
फुल स्क्रीन में देखें

मंदिर के चारों ओर पानी-फोटो संजय कुमार

बाढ़ के पानी में डूबा मंदिर

निचले इलाके होने के कारण यहां बाढ़ का पानी जल्दी ही गांवों में समा जाता है. घर, स्कूल व मंदिर समेत खेतों में भी पानी भर गया है. बाढ़ में डूबे घर, खेत को लेकर ग्रामीण चिंतित है. लोग सुरक्षित स्थान पर पलायन करने को मजबूर है.

7 / 8
झोपड़ीनुमा घर के छप्पर तक पहुंचा पानी
फुल स्क्रीन में देखें

घर के छप्पर तक पानी-फोटो संजय कुमार

झोपड़ीनुमा घर के छप्पर तक पहुंचा पानी

कासीमचक पंचायत के गांवों में घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुसने के बाद गुरुवार सुबह से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया. लोग अपने सामान के साथ पशुओं को भी नाव पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं.हालात ये है कि झोपड़ीनुमा घरों के छप्पर तक पानी पहुंच गया है.

8 / 8
मानस में बाढ़ के कारण घर छोड़ रहे लोग
फुल स्क्रीन में देखें

नाव से सुरक्षित स्थान पर जाते लोग- फोटो संजय कुमार

मानस में बाढ़ के कारण घर छोड़ रहे लोग

निचले इलाकों के घरों में डेढ़ से दो फुट तक पानी प्रवेश कर गया है. हालात बिगड़ने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवार नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन