मसौढ़ी: रेवं मुसहरी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, दो टैब-लैपटॉप समेत एमडीएम का चावल ले उड़े
मसौढ़ी थाना
मसौढ़ी के एक प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोला. उन्होंने स्कूल के ताले तोड़कर कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया, जिसमें सरकारी टैब, लैपटॉप और एमडीएम का चावल शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Patna Crime News : मसौढ़ी के नदौल ओपी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रेवं मुसहरी में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले में प्रधानाध्यापक श्यामानंद सिंह ने नदौल ओपी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आपके शहर में
गेट खुला मिला, कार्यालय का ताला टूटा था
प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय पहुंचने पर बरामदे का गेट खुला मिला. कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. टेबल की दराज भी टूटी हुई थी. जांच करने पर विद्यालय से दो सरकारी टैब, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 50 किलो एमडीएम का चावल समेत अन्य सामान गायब मिला.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए