Danapur-Bihta Elevated Road: निर्माण कार्य का नाराज लोगों ने जमकर किया विरोध, सरकार से कर रहे ये अपील

Published by :Preeti Dayal
Published at :09 May 2025 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Danapur-Bihta Elevated Road: निर्माण कार्य का नाराज लोगों ने जमकर किया विरोध, सरकार से कर रहे ये अपील

Danapur-Bihta Elevated Road: पटना के बिहटा में दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बड़े ही तेजी से किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. लेकिन, इस निर्माण कार्य से नाराज कुछ लोगों ने जमकर विरोध कर दिया है. सरकार की ओर से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Danapur-Bihta Elevated Road: बिहार सरकार की ओर से राज्य में विकास से जुड़े कार्यों में तेजी ला दी गई है. ऐसे में पिछले दिनों ही दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर ऐलान किया गया था. जिसके बाद से इसके निर्माण कार्य में तेजी ला दी गई. लेकिन, इस बीच निर्माण कार्य से नाराज लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर दिया है. बता दें कि, बिहटा चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में महादेव फुलवारी मौजा के प्रभावित किसानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने धरना दिया.

उचित मुआवजे की मांग पर अड़े

बता दें कि, इस धरना-प्रदर्शन को जेडीयू के पूर्व विधायक सूर्य देव त्यागी का भी समर्थन मिला. लोगों का कहना है कि, सरकार उनका आशियाना छीन रही है. साफ तौर पर उनका कहना था कि, वे सभी सरकार के विकास कार्य का विरोध नहीं कर रहे हैं. लेकिन, इनकी मांग है कि, सड़क चौड़ीकरण में आने वाले मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है. जिसके लिए उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए. साथ ही कोई भी कार्रवाई नोटिस दिए बगैर नहीं की जाए. इस दौरान उन्होंने चेतावनी भी दी कि, अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो आंदोलन और उग्र हो सकता है.

1200 करोड़ का है ये प्रोजेक्ट

धरना दे रहे लोगों का कहना था कि, सरकार उन्हें अगर उचित मुआवजा देती है तो वे अपना घर और जमीन देंगे. साथ ही आंदोलन भी नहीं करेंगे. वहीं, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की बात करें तो, पूरे 25 किलोमीटर का यह प्रोजेक्ट है, जिसमें 14 किलोमीटर एलिवेटेड है. वहीं, 11 किलोमीटर सड़क है. यह प्रोजेक्ट 1200 करोड़ में पूरा होगा. बता दें कि, यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. उम्मीद जताई जा रही है कि, अगले साल यानी कि 2026 तक इसका काम पूरा हो जाएगा.  

Also Read: Bihar News: इन जिलों में पर्यटक ले सकेंगे वॉटर स्पोर्ट्स का मजा, एडवेंचर का शौक रखने वालों को मिलेगा शानदार अनुभव 

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन