डी राजा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने तेजस्वी से की अलग-अलग मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
डी राजा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने तेजस्वी से की अलग-अलग मुलाकात

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव डी राजा और राज्य सचिव रामनरेश पांडे सहित वरीय नेताओं ने महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव सहित राजद के शीर्ष नेताओं से बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव डी राजा और राज्य सचिव रामनरेश पांडे सहित वरीय नेताओं ने महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव सहित राजद के शीर्ष नेताओं से बैठक की. इस दौरान सीट साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई. इसी तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राजद के शीर्ष नेताओं से वार्ता की है. इस दौरान सीट साझेदारी के विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई. डी राजा ने तेजस्वी को सौंपी 24 सीटों की सूची भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने तेजस्वी प्रसाद यादव को 24 सीटों की सूची सौंपी है. डी राजा ने कहा कि उनकी पार्टी ने महागठबंधन से सम्मानजनक सीट देने को कहा है. तेजस्वी यादव के साथ बातचीत में भाकपा की ओर राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के अलावा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार और राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह मौजूद थे. डी राजा ने कहा महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कोई समस्या नहीं है. महागठबंधन की ही जीत होगी और तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे. चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, लेकिन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन