ePaper

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड से बिहार आ रहा सिंगापुर का पैसा, नालंदा-नवादा में चलेगा सीबीआई का ऑपरेशन

Updated at : 18 Apr 2025 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Cyber Fraud: केंद्रीय जांच एजेंसी साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में ऑपरेशन चक्र चला रही है. इसी कड़ी में नालंदा और नवादा में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा सकती है.

विज्ञापन

Cyber Fraud: पटना. सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड का कनेक्शन बिहार से जुड़ा है. सीबीआई अब नालंदा और नवादा में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलानेवाली है. साइबर फ्रॉड में बिहार के पांच जिले संवेदनशील हैं, इनमें नालंदा और नवादा के अलावा शेखपुरा, जमुई और पटना भी शामिल है. केंद्रीय जांच एजेंसी साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में ऑपरेशन चक्र चला रही है. इसी कड़ी में नालंदा और नवादा में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा सकती है.

बैंक खातों में कराई ट्रांसफर

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पिछले दिनों सिंगापुर के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था. ऑपरेशन चक्र के दौरान हुई जांच में पता चला है कि शातिरों ने पीड़ितों से जो रकम वसूली थी, उसे भारत के अपने एजेंटों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी. बाद में यह राशि पटना, नालंदा और नवादा के बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसकी निकासी की गई.

पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान

अब सीबीआई इस केस की तह तक जानेवाली है. इसमें बिहार के कई साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकता है. मालूम हो कि सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करनेवाले बड़े गिरोह के खिलाफ पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान चलाया है. इसके तहत पिछले दिनों चार बड़े साइबर अपराधी गिरफ्तार भी हुए थे.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन