दिल्ली से 11 करोड़ की ठगी मामले में मुजफ्फरपुर से शातिर गिरफ्तार, दुबई तक फैला है नेटवर्क

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Cyber Crime

Cyber Crime

Cyber ​​Crime: केस दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में थी. उन्हीं में एक शातिर को मुजफ्परपुर से गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही कांड की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

विज्ञापन

Cyber ​​Crime:पटना. दिल्ली में हुए 11 करोड़ के साइबर फ्रॉड में दिल्ली पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शहर के मिठनपुरा स्थित वीसी लेन के शातिर चंद्रमणि को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई जमशेदपुर से पकड़े गए शातिरों के इनपुट पर की है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने चंद्रमणि की गिरफ्तारी में सहयोग किया. शातिर साइबर ठगों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

जमशेदपुर में हुआ रैकेट का खुलासा

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के शातिरों ने दिल्ली स्पेशल सेल को जानकारी दी है कि 11 करोड़ रुपये की ठगी की राशि जिन खातों में भेजी गई है, उसे चंद्रमणि ने मुहैया कराई थी. पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये रुपए दुबई में बैठे साइबर सरगना एलेक्स को भेजी गई है. दिल्ली पुलिस चंद्रमणि के अलावा जमशेदपुर से गिरफ्तार शातिरों को साथ लेकर मुजफ्फरपुर से निकल गई. गिरफ्तारी से पूर्व एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी ने भी चंद्रमणि से पूछताछ की.

12 दिनों तक होती रही ठगी

पुलिस के अनुसार, दिल्ली में एक कंपनी के एकाउंट मैनेजर को साइबर शातिरों ने मैसेज भेजकर खुद को कंपनी का मालिक बताकर नया नंबर लेने की जानकारी दी. इसके दो दिनों बाद उसी नंबर से कॉल कर शातिरों ने एकाउंट मैनेजर से कहा कि अभी एक मीटिंग में व्यस्त हूं, इसलिए एक एकाउंट नंबर भेज रहा हूं, उसमें दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दो. इस तरह 12 दिनों के अंदर अलग-अलग एकाउंट नंबर भेजकर साइबर शातिरों ने 11 करोड़ स्थानांतरित करा लिए. ठगी को अंजाम देने के बाद शातिर फरार हो गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन