अगले साल आठ फरवरी को होगा सीटीइटी

Updated:
विज्ञापन
अगले साल आठ फरवरी को होगा सीटीइटी

यह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सीटीइटी का 21वां संस्करण आठ फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा. यह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी. परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों शामिल होंगे. परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों के विवरण वाला विस्तृत सूचना बुलेटिन शीघ्र ही वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जारी किया जायेगा. सीटीइटी दो पेपरों में आयोजित की जाती है. कक्षा एक से पांचवीं के लिए पेपर-1 और छठी से आठवीं कक्षा के लिए पेपर-2 की परीक्षा होगी. प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन