पटना में बालू कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दोस्तों ने फोन कर बुलाया अपराधियों ने घेरकर मारी गोली

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :20 Mar 2025 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: नौबतपुर में अपराधियों ने बेखौफ होकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान नवही गांव निवासी मनीष उर्फ मोनू (25) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद हमलावर बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान नवही गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है. जो पेशे से बालू कारोबारी था. इसके खिलाफ बिहटा थाने में रंगदारी के दो मामले दर्ज थे. पुलिस इस हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

घर से बुलाकर की गई हत्या

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. जब मोनू को उसके ही एक दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया था. जैसे ही वह घर से बाहर निकला, घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया और सीने, पीठ और कमर में तीन गोलियां दाग दीं. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोनू को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या से पहले की गई थी पिटाई

रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मोनू का एक हाथ पहले से टूटा हुआ था. जिससे साफ जाहिर होता है कि गोली मारने से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक हुई वारदात थी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने मोनू को घर से बुलाया था. इसके अलावा, अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन