नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में आयी दरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 11:49 PM

विज्ञापन

धनरूआ प्रखंड की नीमड़ा पंचायत के नीमड़ा गांव में करीब साढ़े सात लाख रुपये से हाल ही में कचरा प्रबंधन को लेकर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण हुआ है. लेकिन उद्घाटन के पहले ही भवन में जगह-जगह दरार आ गयी है

विज्ञापन

मसौढ़ी. धनरूआ प्रखंड की नीमड़ा पंचायत के नीमड़ा गांव में करीब साढ़े सात लाख रुपये से हाल ही में कचरा प्रबंधन को लेकर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण हुआ है. लेकिन उद्घाटन के पहले ही भवन में जगह-जगह दरार आ गयी है. जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है और वे कार्य कि गुणवत्ता पर ही सवाल उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण के नाम पर जमकर लूट की गयी है. सूबे की सरकार की महत्वाकांझी योजना नगर के तर्ज पर गांव को भी स्वच्छ रखना व गांव से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को एक जगह संग्रह करते हुए उससे जैविक खाद का निर्माण करने समेत अन्य कई कार्य इस योजना के तहत किये जाने हैं. इसे लेकर गांवों में मनरेगा की तरफ से अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इसी के तहत धनरूआ के नीमड़ा में भी भवन का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया है.धनरूआ मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि हमें भी भवन में दरार आने की सूचना ग्रामीणों ने दी है. उन्होंने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर भवन में दरार आ गयी है, इसकी जानकारी नहीं थी. भवन निर्माण में फिलहाल करीब अस्सी हजार रुपये मजदूरी का भुगतान किया गया है. भवन में आयी दरार के बाद फिलहाल भवन निर्माण के शेष भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही विभागीय इंजीनियर को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन