ePaper

माले का भोजपुर की घटना के खिलाफ प्रतिवाद आज

Updated at : 21 Apr 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
माले का भोजपुर की घटना के खिलाफ प्रतिवाद आज

भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल ने भोजपुर में हुई घटना पर कहा है कि एक बार फिर से ऐसी जनसंहारी ताकतों का मनोबल बढ़ा है.

विज्ञापन

पटना. भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल ने भोजपुर में हुई घटना पर कहा है कि एक बार फिर से ऐसी जनसंहारी ताकतों का मनोबल बढ़ा है. इस घटना के खिलाफ पार्टी ने 22 अप्रैल को जिलाव्यापी प्रतिवाद का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक यादव व कुशवाहा जाति के तीन लोगों की मौत हो चुकी है बाकी चार लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राजू यादव, अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल व भोला यादव सहित कई स्थानीय नेता घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन