Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए उलटी गिनती शुरू, दिन-रात हो रहा काम, इस महीने से मिलेगी सेवा

सांकेतिक तस्वीर
Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरूआत का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. उलटी गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद अगले महीने यानी कि अगस्त 2025 से इसकी सेवा शुरू की जा सकेगी. यहां के काम को पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है.
Purnia Airport: बिहार में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग दिख रही है. इस बीच पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरूआत जल्द ही होने वाली है. इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एप्रोच रोड तक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. प्रशासन की ओर से काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दिन-रात एक करके काम करवाया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.
अगले महीने तक शुरू हो सकेगी सेवा
जानकारी के मुताबिक, अगले ही महीने यानी कि अगस्त 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. अगले ही महीने से यहां से विमान सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है. बता दें कि, बीते 3 जुलाई को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसके बाद एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी ला दी गई है. यहां 4000 स्क्वायर मीटर में अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा टर्मिनल भवन
वहीं, पूर्णिया एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसके निर्माण में 46 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी. करीब 2800 मीटर लंबा पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे होगा. कैट-टू लाइट लगाई जाएगी ताकि, खराब मौसम में भी विमानों का परिचालन बाधित ना हो. बता दें कि, सीमांचल, कोसी समेत भागलपुर के 13 जिलों की कनेक्टिविटी मिलने के साथ पिछड़े इलाके में शामिल सीमांचल की आर्थिक तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त करेगा.
जमीन अधिग्रहण का कार्य जारी
वहीं, इसके अलावा एप्रन का काम भी जारी है. बता दें कि, किसी भी एयरपोर्ट में एप्रन वह पक्का क्षेत्र होता है जहां, विमानों को पार्क किया जाता है. एप्रन टर्मिनल भवनों को हवाई क्षेत्र से जोड़ते हैं और इसमें विमान पार्किंग क्षेत्र और संचलन क्षेत्र शामिल होते हैं. जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के लिए अब तक 52.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है तो वहीं, 67.18 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का कार्य जारी है. इस तरह से देखा जा सकता है कि, अगस्त महीने तक विमानों की शुरूआत को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










