Four Lane Road In Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना से उत्तर बिहार जाने वालों को राहत

Updated:
विज्ञापन
Four Lane Road In Bihar Vehicles run on Hajipur-Muzaffarpur bypass

सांकेतिक तस्वीर

Four Lane Road In Bihar: बिहार के लोगों के लिए एक और फोरलेन रोड बनकर तैयार हो रहा है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास लगभग बनकर तैयार हो गया है. इसके बन जाने से पटना से उत्तर बिहार आना-जाना लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Four Lane Road In Bihar: बिहार में कई जगह सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में एक और फोरलेन बनकर तैयार हो रहा है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर अगले ही सप्ताह से गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. बता दें कि, यह बायपास फोरलेन होगा लेकिन, फिलहाल दो लेन में ही गाड़ियों का परिचालन शुरू किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, बायपास के पूर्वी हिस्से वाले दो लेन को लोगों के लिए चालू कर देने की योजना है. तो वहीं, अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक चारों लेन पर गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएगी.

निर्माण कार्य को लेकर अधिकारी ने दी जानकारी

इधर, एनएचएआई के पटना प्रमंडल के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार की ओर से बायपास के निर्माण कार्य को लेकर जानकारी दी गई. बताया गया कि, पूर्वी साइड में सड़क के कालीकरण से लेकर हर काम पूरा हो गया है. हालांकि, कपरपूरा रेलवे गुमटी पर बने आरओबी के शटरिंग हटाने का काम बचा हुआ है. ब्लॉक मिलते ही कपरपूरा गुमटी पर बने आरओबी का शटरिंग खोला जाएगा. इसके साथ ही पूर्वी साइड की दो लेन पर आवागमन चालू हो जाएगा.

लगातार रखी जा रही नजर

वहीं, पश्चिमी साइड की बाकी के दो लेन को भी तेजी से बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. यह भी बताया गया कि, इस 17 किलोमीटर लंबे बायपास में कुछ जगहों पर साइड फ्लैंक के धंसने की भी जानकारी मिली थी. लेकिन, फिर उसका मरम्मत करा दिया गया. कंक्रीट से उन जगहों की ढलाई कर वहां की समस्या को समाप्त कर दिया गया है. बायपास पर नजर भी लगातार रखी जा रही है.

पटना से उत्तर बिहार आना-जाना आसान

वहीं, इसके बनने से मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, पटना से उत्तर बिहार लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा. लोगों को जाम की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ेगी. इस फोरलेन के निर्माण में 216 करोड़ रुपये की लागत आई. बता दें कि, कई बार इसके निर्माण कार्य में बाधा आई. कई बार निर्माण की समय सीमा भी बढ़ाई गई. लेकिन, तमाम परिस्थितियों के बाद अब यह बनकर तैयार हो गया है. दो लेन के बाद जल्द ही फोरलेन पर भी गाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा.

Also Read: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस को बिहार के सीनियर अफसरों ने किया रवाना, शुभारंभ कार्यक्रम में क्या कुछ बोले अधिकारी ?

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन