Coronavirus In Bihar : आपदाग्रस्त बिहारवासियों का मजाक उड़ा रहे हैं लालू, कभी पूरी नहीं होगी मंशा : सुशील मोदी

CoronaVirus in Bihar Latest Politics News Update पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि राजद के सजायाफ्ता सुप्रीमो लालू प्रसाद इस महामारी के समय भी संजीदा नहीं हैं. वे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाये गए कंटोनमेंट जोन को "एंटरटेनमेंट जोन" बता कर आपदाग्रस्त बिहारवासियों का मजाक उड़ा रहे हैं.
CoronaVirus in Bihar Latest Politics News Update पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि राजद के सजायाफ्ता सुप्रीमो लालू प्रसाद इस महामारी के समय भी संजीदा नहीं हैं. वे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाये गए कंटोनमेंट जोन को “एंटरटेनमेंट जोन” बता कर आपदाग्रस्त बिहारवासियों का मजाक उड़ा रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने टूटी सड़कों से होने वाली परेशानी, बाढ़ से घिरे गांव और बदहाल स्कूलों से बढ़ती अशिक्षा तक का मजाक बनाया था. राजद बिहार को फिर से राष्ट्रीय उपहास का पात्र बनाना चाहता है, लेकिन एकजुट एनडीए उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होने देगा.
अपने एक अन्य ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि लद्दाख सीमा पर चीनी अतिक्रमण के प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबल नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने चीनी अर्थव्यवस्था को भी करारा झटका दिया. टिकटाक सहित 59 चीनी मोबाइल एप पर रोक लगा दी गयी. इससे देश के आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़े.
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लेह सीमा पर प्रधानमंत्री के सिंहनाद के बाद भारत सरकार ने आपूर्ति और निर्माण का किसी भी प्रकार का ठेका चीनी कंपनियों को नहीं देने का बड़ा फैसला किया. अब बिहार सरकार भी चीनी कंपनियों को प्रतिबंधित करने के लिए केंद्र के अनुरूप नियम बनायेगी. कांग्रेस, राजद और वाम दल भले ही चीन की भाषा बोलें, लेकिन बिहार हमेशा देशहित के साथ खड़ा रहेगा.
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में लागू पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने में सख्ती, कंटोनमेंट जोन की पहचान करने में तत्परता, रोजाना 20 हजार से ज्यादा सैम्पल की जांच का लक्ष्य, इलाज में तेजी और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता में वृद्धि से कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य होने की दर फिर से बढ़ने लगी है. रिकवरी रेट 51.80 से बढ़कर 63 फीसद हो गया. जिस समय रोग प्रतिरोधक क्षमता और महामारी को जीतने का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है, राजद लोगों में मृत्यु का भय पैदा करने के लिए गलत आंकड़े दे रहा है.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




