बिहार में मिले कोरोना के 1797 नये पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट हुआ 88.24 फीसदी

Updated at : 06 Sep 2020 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मिले कोरोना के 1797 नये पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट हुआ 88.24 फीसदी

पटना : बिहार में शनिवार को 24 घंटे के दौरान सभी 38 जिलों में एक लाख 51 हजार 33 सैंपल की जांच की गयी. इसमें सिर्फ 1797 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 1924 लोग ठीक हुये. राज्य में शनिवार तक 16 हजार 603 मरीज कोविड-19 एक्टिव थे. राज्य में कोरोना मरीजाें का रिकवरी रेट 88.24 फीसदी हो गया है.

वहीं, बिहार में अब तक 40 लाख 22 हजार 766 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से एक लाख 47 हजार 658 लोग पॉजिटिव पाये गये. अब तक कोरोना पॉजिटिव एक लाख 17 हजार 305 लोग ठीक होकर घर लौट गये. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को पटना जिले में 214 कोरोना संक्रमित पाये गये. इसके अलावा 100 से अधिक संक्रमितों की संख्या केवल एक जिले अररिया में 151 पायी गयी है.

इसके अलावा अरवल में 17, औरंगाबाद में 60, बांका में 14, बेगुसराय में 35, भागलपुर में 89, भोजपुर में 26, बक्सर में 15, दरभंगा में 36, पूर्वी चंपारण में 44, फरीदाबाद का एक सैंपल पटना में लिया गया, गया में 38, गोपालगंज में 49, इस्लामपुर का एक सैंपल किशनगंज में लिया गया, जमुई में 37, जहानाबाद में 24, कैमूर में 11, कटिहार में 26, खगड़िया में 13, किशनगंज में 20, लखीसराय में 65, मधेपुरा में 50, मधुबनी में 68, मुुंगेर में 22, मुजफ्फरपुर में 63, नालंदा में 28, नवादा में 22, नेपालपुर का एक सैंपल किशनगंज में लिया गया, पूर्णिया में 86, रोहतास में 44, सहरसा में 61, समस्तीपुर में 40, सारण में 69, शेखपुरा में 18, शिवहर में 10, सीतामढ़ी में 44, सिवान में 31, सुपौल में 76, उत्तर दिनाजपुर का दो सैंपल किशनगंज में लिया गया, वैशाली में 22, पश्चिम चंपारण में 54 कोरोना संक्रमित पाये गये.

Upload Bu Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन