बिहार में मिले 2078 नये कोरोना पॉजिटिव, रिकवरी रेट 86.88 फीसदी

Updated at : 30 Aug 2020 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मिले 2078 नये कोरोना पॉजिटिव, रिकवरी रेट 86.88 फीसदी

पटना : बिहार में शनिवार को सभी 38 जिलों में एक लाख सात हजार 730 सैंपल की जांच की गयी. इसमें सिर्फ 2078 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 2231 लोग ठीक हुये. राज्य में शनिवार तक 17 हजार 91 मरीज कोविड-19 एक्टिव थे. राज्य में कोरोना मरीजाें का रिकवरी रेट 86.88 फीसदी हो गया है. राज्य में अब तक 30 लाख 97 हजार 137 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से एक लाख 35 हजार 13 लोग पॉजिटिव पाये गये. अब तक कोरोना पॉजिटिव एक लाख 17 हजार 305 लोग ठीक होकर घर लौट गये.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को पटना जिले में 253 कोरोना संक्रमित पाये गये. इसके अलावा 100 से अधिक संक्रमितों की संख्या केवल पांच जिलों में पायी गयी है. इसमें अररिया में 101, भागलपुर में 102, मधुबनी में 116, पूर्णिया में 100 और सहरसा में 112 कोरोना संक्रमित शामिल हैं.

इसके अलावा अरवल में 33, औरंगाबाद में 64, बांका में 33, बेगूसराय में 89, भोजपुर में 79, बक्सर में 18, दरभंगा में 29, पूर्वी चंपारण में 80, गया में 46, गोपालगंज में 40, हजारीबाग का एक सैंपल पटना में लिया गया, जमुई में 30, जहानाबाद में 46, कैमूर में 15, कटिहार में 46, खगड़िया में 12, किशनगंज में 30, लखीसराय में 14, मधेपुरा में 48, मुुंगेर में 23, मुजफ्फरपुर में 84, नालंदा में 49, नवादा में 15, रोहतास में 50, समस्तीपुर में 56, सारण में 47, शेखपुरा में 18, शिवहर में 11, सीतामढ़ी में 24, सीवान में 17, सुपौल में 42, उत्तर दिनाजपुर का एक सैंपल किशनगंज में लिया गया, वैशाली में 26, पश्चिम चंपारण में 78 कोरोना संक्रमित पाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन