नहीं थम रहा बिहार में कोरोना विस्फोट, 15 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, पटना में सर्वाधिक 133 मामले

Published at :11 Jul 2020 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं थम रहा बिहार में कोरोना विस्फोट, 15 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, पटना में सर्वाधिक 133 मामले

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण विस्फोट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को भी 700 से ज्यादा यानी कुल 709 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15 हजार के पार हो गयी है. नये 709 संक्रमितों को मिला कर कुल संख्या 15039 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब तक 10251 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को सामने आये मामलों में मात्र छह जिलों में कुल संक्रमितों के आधे से ज्यादा 392 लोग संक्रमित पाये गये हैं. पटना में 133, भागलपुर में 75, नवादा में 69, जमुई में 39, गया में 38 और मुजफ्फरपुर में 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. मात्र छह जिलों में 55.3 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं.

इसके अलावा सारण में 27, समस्तीपुर में 24, गोपालगंज में 23, सहरसा में 20, बेगूसराय में 19, पूर्णिया में 18, कटिहार में 17, वैशाली में 17, सिवान में 16, मुंगेर में 15, खगड़िया में 12, सुपौल में 12, पूर्वी चंपारण में 11, मधेपुरा में 11, मधुबनी में 09, बांका में 07, भोजपुर में 07, बक्सर में 07, जहानाबाद में 07, लखीसराय में 07, नालंदा में 06, अररिया में 05, अरवल में 05, शेखपुरा में 05, रोहतास में 04, कैमूर में 03, शिवहर में 02, कोरोना पॉजिटिव मिले.

बिहार में कोरोना वायरस के शनिवार को सामने आये 385 नये मामलों में सबसे अधिक पटना में 56 लोग संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

बिहार में कोरोना वायरस के अब तक पाये गये 15039 संक्रमितों में से 10251 लोग ठीक हो चुके हैं. यानी, बिहार में अब तक 68.2 लोग अब तक स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन