रिजर्व बैंक व राज्य सरकार के बीच बढ़े समन्वय: प्रत्यय अमृत

Updated at : 09 Apr 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक व राज्य सरकार के बीच बढ़े समन्वय: प्रत्यय अमृत

बिहार राज्य के लिए 38वीं राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (पटना) में आयोजित की गयी. राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति, सामान्यतः बैंक ब्रांच और विशेष रूप से मुद्रा तिजोरियों की सुरक्षा संबंधी मुद्दों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति है.

विज्ञापन

पटना़ बिहार राज्य के लिए 38वीं राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (पटना) में आयोजित की गयी. राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति, सामान्यतः बैंक ब्रांच और विशेष रूप से मुद्रा तिजोरियों की सुरक्षा संबंधी मुद्दों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति है. बैठक के दौरान राज्य में मुद्रा तिजोरी, बैंकों और एटीएम की सुरक्षा और खजाने की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता सूबे के अपर मुख्य सचिव (गृह) प्रत्यय अमृत द्वारा की गयी. मौके पर उन्होंने बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्य में एटीएम से जुड़े सुरक्षा मुद्दों से निबटने के लिए उन्होंने बैंकों के नियंत्रक प्रमुखों को एटीएम की इ-निगरानी को मजबूत करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने की सलाह दी. उन्होंने बैंक ब्रांचों और एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी की स्थापना सुनिश्चित करने की भी सलाह दी. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जिलों में नकली भारतीय मुद्रा नोटों के प्रचलन और संबंधित पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद के साथ रिजर्व बैंक के केंद्रीय सुरक्षा सेल के सुरक्षा सलाहकार प्रभात रंजन और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. गृह विभाग के विशेष सचिव के सुहिता अनुपम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण और राज्य के विभिन्न बैंकों के नियंत्रक प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए. बैठक का संचालन रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक प्रभात कुमार ने किया. रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने राज्य में मुद्रा प्रबंधन कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बैंकों को विशेषकर बिहार के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों और जिलों में बैंक नोटों और नकली भारतीय मुद्रा नोटों के विभिन्न पहलुओं के बारे में जन जागरूकता पैदा करने की सलाह दी. प्रभात रंजन ने सुरक्षा संबंधी खतरों को सूचीबद्ध किया और उनसे निबटने के लिए बैंकों को उठाये जा सकने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करने की सलाह दी. के सुहिता अनुपम ने बैंकों को खजाने की आवाजाही के विभिन्न पहलुओं में पुलिस की ओर से सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन