ePaper

भाजपा सांसद के खिलाफ हो अवमानना की कार्रवाई : तेजस्वी

Updated at : 21 Apr 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद के खिलाफ हो अवमानना की कार्रवाई : तेजस्वी

सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा के एक सांसद की तरफ से दिये गये बयान पर बिहार में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा के एक सांसद की तरफ से दिये गये बयान पर बिहार में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति इस तरह की टिप्पणियां करता है, तो उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाये. उन्होंने यह बात रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने ग्लोबल टेंडर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बाहर की कंपनियों को प्राथमिकता दी जायेगी, तो बिहार के ठेकेदार कहां जायेंगे? आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों से कमीशन लिया जायेगा. काम कैसा होगा? यह समझा जा सकता है. कहा कि एक पार्टी सरकारी पैसे पर चुनाव प्रचार कर रही है. जब केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं , तो राज्य सरकार की एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ काम क्यों नहीं कर रही हैं? आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों से राज्य के लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन