Vande Bharat: पटना में एक कंटेनर ट्रक ने घंटों तक रोक दिया वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या रही वजह...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 May 2025 7:22 AM
रेलवे ट्रैक पर फंसा कंटेनर
Vande Bharat: मोकामा रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक के फंसने से रेलवे यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा. ट्रक ने ओवरहेड बैरियर को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
Vande Bharat: पटना जिले के मोकामा रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब एक कंटेनर ट्रक ओवरहेड संरचना को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर फंस गया. यह घटना दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा स्टेशन के पास हुई, जिससे रेल परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा और कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं.
घटना उस वक्त हुई जब कंटेनर ट्रक निर्धारित समय के उल्लंघन के बावजूद रेलवे फाटक पार कर रहा था. रेलवे फाटक पर लगे ओवरहेड बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक सीधे ट्रैक पर फंस गया. इससे कमला गंगा इंटरसिटी, हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पाया और उन्हें रास्ते में ही रोका गया.
करीब डेढ़ घंटे बाद रेलवे ट्रैक को कराया गया खाली
सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ओवरहेड बैरियर को हटाने का काम शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.
स्टेशन मास्टर अशोक मोलदियार ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर ट्रक का फाटक पार करना तय समय के बाहर हुआ, जबकि ग्रामीण सड़कों पर इस तरह के भारी वाहनों का परिचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही सीमित है.
रेल प्रशासन ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवे फाटक पर लगे ओवरहेड स्ट्रक्चर का उद्देश्य ऐसे बड़े वाहनों की एंट्री को रोकना होता है. ट्रक के चालक द्वारा इस नियम का उल्लंघन करना न सिर्फ एक गंभीर लापरवाही है, बल्कि इससे हजारों यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ा और रेल सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ. रेल प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और फाटक पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं.
Also Read: बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










