विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय का निर्माण जल्द होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय का निर्माण जल्द होगा शुरू

विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय का निर्माण करीब 1.74 एकड़ के भूखंड पर करीब 48.76 करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू होगा

विज्ञापन

– बिहार विधान सभा के डिजिटल संग्रहालय के निर्माण के लिए मिट्टी जांच पूरी संवाददाता, पटना विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय का निर्माण करीब 1.74 एकड़ के भूखंड पर करीब 48.76 करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू होगा. इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी गयी है. यह भू-तल समेत एक मंजिला होगा. इसमें बिहार विधानसभा गठन से लेकर अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों, विधान सभा अध्यक्षों, विधान परिषद के सभापतियों और विधायकों व विधान पार्षदों के बारे में डिजिटल रूप में जानकारी होगी. साथ ही, पिछले 100 वर्षों के विधान मंडल के गौरवशाली इतिहास को भी डिजिटल रूप में प्रदर्शित किया जायेगा. यह बिहार की राजनीतिक और विधायी विरासत को जीवंत करेगा. इसके अलावा विधान मंडल में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों को भी प्रदर्शित किया जायेगा. भवन निर्माण विभाग के द्वारा डिजिटल संग्रहालय के निर्माण के लिए संवेदक का चयन कर लिया गया है. संग्रहालय के निर्माण के लिए बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है. साथ ही, निर्माण स्थल पर मिट्टी की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. प्रारंभिक तौर पर पे-लोड क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है. संग्रहालय में पांच आकर्षक दीर्घाओं का निर्माण होगा. भू-तल पर 356 क्षमता का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा. इसी तल पर दो दीर्घाएं बनायी जायेंगी. बचे हुये तीन अन्य गैलरी का निर्माण संग्रहालय भवन के पहले तल पर किया जायेगा. गैलरियों में विधानमंडल से जुड़े इतिहास सहित कई अन्य जानकारियां भी रहेंगी. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष महोदय के दिशा-निर्देशन में डिजिटल संग्रहालय के निर्माण को गति प्रदान की जा रही है. डिजिटल संग्रहालय में एक मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया जाना है और इसकी क्षमता 50 लोगों की होगी. इसके अलावा 50 की क्षमता का एक कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया जायेगा. यह परियोजना बिहार की समृद्ध विधायी परंपरा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संजोने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन