बिहार यूनिट :कांग्रेस अपराधियों को नहीं देगी टिकट : डाॅ अजय

Updated:
विज्ञापन
बिहार यूनिट :कांग्रेस अपराधियों को नहीं देगी टिकट : डाॅ अजय

विधानसभा की चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस बिहार में एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व आइपीएस अधिकारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ अजय कुमार ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य में अपराधियों का विश्वविद्यालय स्थापित कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. विधानसभा की चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस बिहार में एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व आइपीएस अधिकारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ अजय कुमार ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य में अपराधियों का विश्वविद्यालय स्थापित कर दिया है. पहले मोतिहारी जैसे जिलों में अपहरण की घटनाएं होती थीं. अब तो पूरे बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव आनेवाला है. इसमें कांग्रेस पार्टी अपराधियों को टिकट नहीं देगी. इसको लेकर शीर्ष नेतृत्व गंभीर है. गठबंधन के साथी दलों पर भी कांग्रेस दबाव डालेगी कि वे भी किसी अपराधी को टिकट नहीं दें. राहुल की आज दिल्ली में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक कांग्रेस द्वारा हाल ही में बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नये जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. इन सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ शुक्रवार को राहुल गांधी बैठक करेंगे. यह माना जा रहा है कि बिहार आने के पहले सभी जिलाध्यक्षों को 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर फीडबैक लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन