कांग्रेस ने इडी के बोर्ड पर नहीं खुद के चेहरे पर कालिख पोती : सम्राट

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ने इडी के बोर्ड पर नहीं खुद के चेहरे पर कालिख पोती : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है.नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है.नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे.एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार महागठबंधन को चुनाव में मात दे रहा है.2025 के विधानसभा चुनाव में महागबंधन हारेगा.श्री चौधरी बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि हेराल्ड की संपत्ति अपने नाम करवाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के साथ विश्वासघात किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना स्वतंत्रता सेनानियों ने देशहित में की थी, उसे भी कांग्रेस ने अपनी निजी संपत्ति बना लिया और गरीबों के पैसे को लूटा.कानून अपना काम करता है. सम्राट कहा कि कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोता है उसका गठन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने ही किया था. कांग्रेसियों ने इडी के बोर्ड पर नहीं,मनमोहन सिंह और खुद के चेहरे पर कालिख पोती है.उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये निवेश कर पांच सौ करोड़ की संपत्ति बनाने का फॉर्मूला राहुल गांधी को देश का बताना चाहिए. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को दो लाख करोड़ दिये, जबकि मोदी सरकार ने 20214-2024 के बीच बिहार को दिया 14 लाख करोड़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि बिहार से उनका विशेष लगाव है. अब तक 100 से अधिक बार बिहार आ चुके हैं.24 अप्रैल को पीएम मधुबनी से कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन