ePaper

आंबेडकर का कांग्रेस ने हमेशा किया अपमान, पर भाजपा ने सम्मान : मेघवाल

Updated at : 28 Apr 2025 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर का कांग्रेस ने हमेशा किया अपमान, पर भाजपा ने सम्मान : मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, लेकिन भाजपा ने सम्मान किया.

विज्ञापन

भाजपा की ओर से दलित महापंचायत का किया गया आयोजन

संवाददाता,पटना

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, लेकिन भाजपा ने सम्मान किया.भाजपा की समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया. कांग्रेस ने षड्यंत्र कर उन्हें चुनाव हरवाया था,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब को सम्मान दिया.उन से जुड़े स्थल को पंच तीर्थ बनवाये.श्री मेघवाल रविवार को भाजपा की ओर से मिलर हाइस्कूल में आयोजित दलित महापंचायत को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब कहा करते थे कि कांग्रेस के नेताओं के कथनी और करनी में फर्क है. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय कुमार दास और लाल बाबू प्रसाद उपस्थित थे.

बाबा साहेब के सपने को पूरा करेगी मोदी-नीतीश की सरकार : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलकर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार उनके सपने को पूरा करेगी.एनडीए की डबल इंजन सरकार दलित समाज के उत्थान के लिए 22 प्रकार की योजनाएं लागू कर रही है.दलित बस्तियों में 80 फीसदी परिवारों को आयुष्मान कार्ड बन गये हैं. उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में दलित छात्रों की छात्रवृत्ति एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये मासिक कर दी गयी है और सभी 38 जिलों में सावित्री बाई फुले छात्रावास बनवाने का निर्णय किया गया है.

एनडीए सरकार दलितों के उत्थान के लिए लगातार कर रही है काम.: दिलीप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार दलित समुदाय के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है.उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि गरीब को गरीब बनाकर रखना ही कांग्रेस की फितरत रही है.डॉ जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहेब के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में दो गज जमीन उपलब्ध नहीं करायी.आज यही कांग्रेस उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है.जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब दिल्ली में बाबा साहेब का स्मारक बना.एनडीए सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन