नये अभिलेख भवन का निर्माण बेहतर ढंग से तेजी से पूरा करें: सीएम
Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 09 Jul 2025 1:06 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये अभिलेख भवन का निर्माण बेहतर ढंग से तेजी से पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है.
– मुख्यमंत्री ने अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिये बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये अभिलेख भवन का निर्माण बेहतर ढंग से तेजी से पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि अभिलेखों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये अभिलेख भवन परिसर में अभिलेख भवन के पीछे वाले भाग में नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है. वहां महत्वपूर्ण रिकॉर्डों को और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने ये बातें मंगलवार को नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिये बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद कहीं. शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का जायजा लिया. उन्होंने अभिलेख भवन परिसर का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अभिलेख भवन के निदेशक डॉ मो फैसल अब्दुल्लाह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










