हाइकोर्ट ने सीएम के खिलाफ दायर परिवाद को किया निरस्त

Updated:
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने सीएम के खिलाफ दायर परिवाद को किया निरस्त

हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, पटना हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अंरराराष्ट्रीय खेल सेपक टकरा के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने का लगाये गये आरोप को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर परिवाद और कोर्ट द्वारा जारी किये गये नोटिस को निरस्त कर दिया है. न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने मुख्यमंत्री की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर सुनवाई के बाद अपने 23 पन्ने के आदेश में परिवाद पत्र सहित प्रस्तावित अभियुक्त बनाने के लिए जारी नोटिस आदेश को निरस्त कर दिया. गौरतलब है कि बेगूसराय के एक व्यक्ति विकास पासवान ने परिवाद पत्र दायर कर आरोप लगाया था कि गत 20 मार्च को टीवी, यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर दिन के लगभग पौने दो बजे वह इस खेल का प्रसारण देख रहा था. उसने देखा कि विश्व कप सेपक टकरा के कार्यक्रम के उद्घाटन के समय राष्ट्रगान के गायन के दौरान मुख्यमंत्री अपने बगल में खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन