बिहार विधानसभा में हंगामा: महिला हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन, सीएम नीतीश बोले- ए सुनो फालतू बात मत करो...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Mar 2025 12:36 PM
विधानसभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार
Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन विपक्ष ने महिला हिंसा के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया. स्पीकर की अपील के बावजूद विरोध जारी रहा, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया और विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा, "फालतू बात मत करो, कार्रवाई तुरंत होती है.
Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही विपक्षी विधायकों के हंगामे के साथ शुरू हुई. महिला हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. लगातार अपील के बावजूद जब विधायकों ने हंगामा जारी रखा, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हस्तक्षेप करने पहुंचे.
सीएम नीतीश का विपक्ष पर तीखा वार
बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “ए सुनो, फालतू बात मत करो… किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई होती है. जो गड़बड़ करेगा उस पर एक्शन होगा. जब भी कोई घटना होती है मैं तुरंत अधिकारियों से कहता हूं कि देखो क्या हुआ. आपलोगों को प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है.” उनके इस कड़े रुख के बाद विपक्षी सदस्य शांत हुए और अपनी सीट पर लौट आए.
स्पीकर का तंज- महिलाओं का विरोध किया तो खाना नहीं मिलेगा
कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला विधायकों को प्राथमिकता देने की घोषणा की. विपक्ष के हंगामे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “महिलाओं का विरोध करेंगे तो खाना नहीं मिलेगा, महिला पीड़ित लोग ज्यादा हल्ला कर रहे हैं.”
बजट पेश करने की तैयारी
हंगामे के बावजूद सदन में आज पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति, कल्याण और खेल विभाग का बजट पेश किया जाएगा. वहीं, प्रश्नकाल में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े 130 सवालों पर चर्चा होगी.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन
सदन से पहले ही प्रदर्शन में जुटा विपक्ष
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजद और माले विधायकों ने पोर्टिको में नारेबाजी शुरू कर दी. आउटसोर्सिंग में आरक्षण की मांग को लेकर राजद विधायक आक्रामक दिखे. इसी माहौल में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे, तो माहौल और गरम हो गया. बिहार विधानसभा का यह बजट सत्र लगातार राजनीतिक घमासान और तीखी बहसों का केंद्र बना हुआ है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










